14 Oct 2026
राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी का बड़ा अभियान — मतदाता सूची से हटाए गए नामों का विवरण जुटाएगी पार्टी
🇮🇳 राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी — महत्वपूर्ण घोषणा
हमें गर्व है कि कल से अब तक 100 नए कार्यकर्ता हमारी पार्टी से जुड़े हैं। सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
हमारा संकल्प — हर पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा!
SIR प्रक्रिया के दौरान जिन नागरिकों या उनके परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अपना विवरण हमारे पोर्टल पर दर्ज करें।
पंजीकरण लिंक:
https://rmsparty.com/login/
पार्टी प्रत्येक जिले में समन्वयक नियुक्त करेगी, जो प्रभावित मतदाताओं की सहमति से विवरण एकत्र करेंगे और चुनाव आयोग के संबंधित अधिकारियों तक शिकायतें पहुँचाने में सहायता करेंगे।
हमारा उद्देश्य है कि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो।
हर वोट का सम्मान — हर नागरिक का अधिकार!
— शाहिद सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी
