13 Oct 2026
राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी — महत्वपूर्ण संगठनात्मक सूचना
पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय समन्वयक (District Coordinator) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सभी जिला समन्वयक अपने क्षेत्र की मतदाता सूची से हटाए गए नामों का विवरण एकत्र करें, संबंधित तथ्यों का सत्यापन करें और शिकायतों को नियमानुसार चुनाव अधिकारियों तक पहुँचाएँ।
हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो, हर शिकायत की निष्पक्ष जाँच हो!
— शाहिद सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी
