चुनाव 2022 उत्तर प्रदेश की जनता के लिए हमारे वादे
उत्तर प्रदेश में जन जान संवाद अभियान के माध्यम से जनता की आवाज को सुनने की और उनके मुद्दों का समाधान करने के लिए राष्ट्रीय महा स्वराज पार्टी उत्तर प्रदेश में एक बेहतर विकल्प है, यह किसी एक व्यक्ति की मुद्दों की बात नहीं बल्कि लाखों लोगों से संवाद कर के उनकी सामूहिक आवाज बनना है। हिंदुस्तान एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश है, यहाँ विभिन्न धर्म और जाती के लोग एक साथ रहते है और यहाँ सभी धर्म समान हैं , भारत को मजबूत देश बनाने के लिए देश में एकता और भाईचारा बहुत जरूरी है, जो आज पुरे हिंदुस्तान में ७० साल से देखने को मिल रहा है।
पिछले 5 साल उत्तर प्रदेश में लोगों के लिए विनाशकारी रहे हैं, जनता और पत्रकार पे ज़बरन कानून लगा के उन्हें जेल भेजने के साथ जनता के मूल अधिकार को बर्बाद किया जा रहा है , यहाँ युवाओं को नौकरी मांगने पे जेल भेज रहे है तो उनको हक़ को दबाया जा रहा है। कई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम बंद होने की वजह से कारोबार चौपट हो गया है। किसान उम्मीद खो चुके हैं और आज वह आंदोलन पे बैठे है। उत्तर प्रदेश में बलात्कार के मामले बढ़ने की वजह से महिलाओं ने सुरक्षा की भावना खो दी है। वंचित समुदायों ने अपने पारंपरिक अधिकारों को खो दिया है। संस्थाओं ने स्वतंत्रता खो रही है।
उत्तर प्रदेश में अब जनता का मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के शब्दों पर से विश्वास उठ गया है। जो केवल बड़े-बड़े वादे, खोखले नारे, झूठे आंकड़े और भय, डराने-धमकाने और नफरत का समग्र माहौल बना के रक्खा है।जिससे जनता को अवगत हो चुकी है। इस गहरे संकट के समय में, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महा स्वराज पार्टी, जिसे हाल ही में स्थापित की है वह वादा करती है। राष्ट्रीय महा स्वराज पार्टी आपको एकमात्र विकल्प प्रदान करती है: एक विशिष्ट विकल्प जो हमारे लोगों के लिए सत्य, स्वतंत्रता, गरिमा, आत्म-सम्मान और समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है। हम उत्तर प्रदेश को मजबूत और एकजुट और एक न्यायपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने का वादा करते हैं।
संजीव पांडेय – (राष्ट्रीय महामंत्री – उत्तर प्रदेश प्रभारी)
वीरेंद्र पाल सिंह – ( प्रदेश अध्यक्ष )
Discover more from Rashtriya Mahaswaraj Bhumi Party
Subscribe to get the latest posts sent to your email.